हमीरपुर, मार्च 31 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सोमवार को देर शाम कस्बे के पशुबाजार के समीप डंपर से कुचलकर हुई किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया तो चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई की आठ वर्ष पूर्व रतलाम (मप्र) में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। मूलरूप से बांदा जनपद के जसपुरा ब्लॉक के अमारा गांव का निवासी 43 वर्षीय कुलदीप सिंह राठौर कस्बे के इमिलिया थोक में वार्ड नंबर नौ में परिवार सहित रहता था और खेती-किसानी करता था। सोमवार को शाम करीब 4.30 बजे बाइक से बाजार जाते समय पशुबाजार के समीप तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया था और मौके से भाग निकला था। इस घटना में कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ था। सदर अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। अचानक हुई घटना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.