भदोही, दिसम्बर 20 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के प्रमुख गंगा घाट रामपुर पर अंतिम संस्कार करने वालों के लिए इन दिनों काफी कठिनाईयां हो रही हैं। जिला प्रशासन के रेट निर्धारित होने के बावजूद भी लोगों को साथ बदसलूकी तथा जबरन पैसा मांगा जाता है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। थाना क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर एक दर्जन के आसपास लोग शवों के अंतिम संस्कार को आते हैं। इन दिनों ठंड के कारण संख्या में इजाफा नजर आ रहा है। शवों के अंतिम संस्कार को आने वाले को उस समय एक और झटका लगता है। जब आग देने के नाम पर मनमानी रुपया परिजनों से मांगा जाता है। इतना ही नहीं, बदसलूकी की जाती है। बता दें कि अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी की शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया था। उस दौरान डीएम ने रामपुर घाट पर शव के अंतिम संस्कार के लिए रेट निर्धारित किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.