मुंगेर, मार्च 27 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में छह पंचायतों के वार्ड सदस्यों एवं पंचों को शवदाह गृह और कब्रिस्तान के बेहतर संचालन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन पंचायती राज विभाग के प्रशिक्षक अभिषेक सिन्हा ने किया। प्रशिक्षक ने बताया कि धरहरा प्रखंड के छह पंचायतों में नए शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है। इनका संचालन और रख-रखाव संबंधित वार्डों को सौंपा जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के सचिव को प्रभारी की भूमिका में कार्य करने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेख संधारण, मृतक के परिजनों को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने तथा किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में उचित समाधान जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.