मऊ, अगस्त 12 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू का जलस्तर अब तेजी से घटने लगा है। बुधवार की शाम चार बजे तक 19 सेमी जलस्तर में घटाव हुआ। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 54 सेमी नीचे बह रही है। वहीं जलस्तर कम होने के बाद भी लहरों में उफान तेज होने से शवदाह स्थल और भारत माता मंदिर के पास बैकरोलिंग होने से कटान का खतरा मंडरा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी जियो बैग भरवाकर रखवा रहे हैं। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार नदी के जलस्तर पर नजर डालें तो मंगलवार को 69.55 मीटर पर था, जो बुधवार को शाम चार बजे तक घटकर 69.36 मीटर पर पहुंच गया। सरयू नदी का लगातार पानी घटने से निचले इलाके लोग भले ही राहत महसूस कर रहे हैं। लेकिन अब जलस्तर घटने से सरयू नदी तटवर्ती क्षेत्रों में कटान की तरफ बढ़ने लगी है। वहीं, भारत माता मंदिर और शवदाह स्थल के पास बैकरोलिं...