गिरडीह, अप्रैल 18 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के शाली पंचायत सचिवालय के समीप स्थित शल्यार बाबा का दरबार एक बार फिर आस्था के सैलाब से सराबोर दिखा। बारह वर्षों में एक बार आयोजित होने वाली विशेष पूजा के अवसर पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चार दिवसीय इस आयोजन का समापन भी शनिवार को हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को धार्मिक उत्सव में बदल दिया। शल्यार बाबा लोक आस्था के ऐसा केंद्र है, जहां श्रद्धालु अटूट विश्वास के साथ अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां मांगी गई हर सच्ची मन्नत पूरी होती है और कामना पूर्ण होने पर भक्त परंपरा अनुसार पुनः आकर विधि-विधान से पूजा अर्पित करते हैं। बाबा को भेड़ अत्यंत प्रिय माना जाता है और विशेष अवसरों पर भेड़ की बलि भी दी जाती है। वहीं अधिकांश श्रद्धालु नारियल, फल, मिठाई, बताशे, ...