प्रमुख संवाददाता, जुलाई 5 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को जब लखनऊ पहुंचे तो वह लालबाग स्थित शर्मा की चाय की दुकान पर भी गए। अचानक उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा दी। चाय की चुस्की ली, बन-मक्खन का स्वाद चखा और मौजूद लोगों से सहज बातचीत की। उनका यह संक्षिप्त पड़ाव राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने चाय की दुकान पर कहा, 2027 का बिगुल बज चुका है। चाय तो घर-घर का विषय है। देश की जनता ने एक चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बना दिया। जिन्होंने कभी उनका मजाक उड़ाया था, वे आज हाशिए पर हैं। इसलिए अब कोई चाय वाले का मजाक नहीं बनाता। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में यह केवल चाय पीने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि राजनीतिक रणनीति थी।शर्मा की चाय की दुकान पर ली चुस्की भाजपा लंबे समय से प्रधानमंत्री की चाय वा...