हरदोई, सितम्बर 10 -- शाहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शर्मा गांव जाकर सुखेता नदी से प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर हालात जाने। उन्हें दवाएं बांटीं। तेज बारिश के चलते इस बार सुखेता नदी ने अपने से सटे हुए कई ग्रामों को अपनी ज़द में लेकर लोगों को संकट में डाल दिया है। ग्राम पंचायत टूमुरकी के मजरा दौलतपुर, आंझी, मिठनापुर, खरगपुर, ककरघटा, आदमपुर, मिल्किया और शर्मा से लेकर शिरोमणि नगर से आगे तक बसे गांव जल भराव के संकट से गुजर रहे हैं। प्रभावित ग्रामों में आई बाढ़ को देखते हुए गुरुवार को शाहाबाद सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित अपनी पूरी टीम के साथ शर्मा गांव पहुंचे। इलाकाई आशा बहुओं को भी निर्देशित किया कि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य किट के माध्यम से तुरंत राहत पहुंचाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...