पलामू, अक्टूबर 29 -- झारखंड के पलामू में एक कुत्ता मुंह में नवजात शिशु का शव लेकर घूमते हुए दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में इस तरह की इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। नवजात का शव 8 महीने का बताया जा रहा है। कुत्ता अस्पताल परिसर के आस-पास मुंह में शव को इधर-उधर लेते हुए घूमता नजर आया। यह घटना कैमरा में कैद हो गई। अस्पताल परिसर में इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाला। उपायुक्त (डीसी) दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल परिसर में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी कि...