लखनऊ, अप्रैल 17 -- नोट...फोटो है -हॉस्पिटल वेस्ट के बीच प्यास बुझाने को मजबूर मरीज-तीमारदार-शताब्दी फेज-एक भवन के पीछे नल के आस-पास उफना रहा सीवर-अस्पताली कचरा भी एकत्र किया जाता है, संक्रमण के आसार, अफसर बेखबरलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।शर्मनाक हालात! केजीएमयू में मरीज और तीमारदार कचरे के ढेर के बीच पानी पीने को मजबूर हैं। शताब्दी फेज-एक भवन के पीछे लगे नल के आसपास सीवर उफन रहा है, वहीं पास में अस्पताल का कचरा (हॉस्पिटल वेस्ट) भी एकत्र किया जा रहा है। ऐसे में मरीज व तीमारदार संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन जिम्मेदार अफसर बेखबर बने हुए हैं।शताब्दी फेज एक और दो के बीच नल के पास हॉस्पिटल वेस्ट एकत्र किया जा रहा है। हॉस्पिटल वेस्ट और गंदगी के बीच लोगों को प्यास बुझानी पड़ रही है। मरीजों के साथ आए तीमारदार मजबूरी में इसी नल का पानी पी रहे है...