रांची, मार्च 7 -- रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बयान के बाद कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार का रवैया राष्ट्रपति के साथ शर्मनाक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में एक तो प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया बंगाल सरकार ने और दूसरी तरफ संताल समाज के लोगों को भी कार्यक्रम में जाने से रोकने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर ममता सरकार अब सामान्य शिष्टाचार भी भूल चुकी है। यह राष्ट्रपति पद का अपमान है, यह आदिवासी समाज का अपमान है, यह महिला का अपमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.