गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पीजी में रहने वाली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक हिसार का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसने युवती की सहेली के जरिए परिचय होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में 24 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है। वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-33 स्थित एक पीजी में रहती है। आरोपी ने नाहरपुर रूपा गांव के पास पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद पीड़िता ने आपबीती पुलिस को सुनाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कर...