कौशाम्बी, जनवरी 28 -- गणतंत्र दिवस पर एक शर्मनाक घटना हुई है। स्कूल खोलकर गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटे शिक्षक ध्वजारोहण के समय गायब हो गए। प्रधान व छात्रों ही मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद शिक्षक व शिक्षामित्र वापस आए। इससे नाराज प्रधान ने वीडियो वायरल करके स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। कड़ा ब्लाक के लुकिया के ग्राम प्रधान श्रवण यादव है। श्रवण यादव ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय लुकिया के शिक्षक व शिक्षामित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रवण यादव ने दावा किया है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने की पूरी तैयारी की गई थी। विद्यार्थी भी उत्साहित थे। शिक्षक व शिक्षामित्र स्कूल आए थे। ध्वजारोहण से पहले वह स्कूल के बाहर चले गए और न...