शर्मनाक : घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पिता पर बेटे ने बरसाए थप्पड़, गिरफ्तार
सहारनपुर, जून 9 -- सहारनपुर, संवाददाता। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक ऐसा मंजर सामने आया जिसने इंसानियत को झकझोर दिया। घर के बाहर गली में कुर्सी पर बैठे एक बुजुर्ग पिता पर उनके ही बेटे ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। बुजुर्ग की बेबसी और बेटे की बेरहमी का यह दृश्य पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि मामला घरेलू संपत्ति विवाद से जुड़ा है। वायरल वीडियो में बुजुर्ग पिता गली में कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- संपत्ति के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग पर कर दी थप्पड़ों की बारिश इसी दौरान उनका बेटा वहां पहुंचता है और उनके साथ मारपीट शुरू कर देता है। बुजुर्ग की उम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.