देहरादून, फरवरी 5 -- उत्तराखंड राज्य में सरकारी खजाने से मोटी पेंशन लेने के साथ 1363 से ज्यादा पेंशनर, समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था और विधवा पेंशन पर भी डाका डाल रहे हैं। यह खुलासा महालेखाकार-उत्तराखंड कार्यालय द्वारा किए गए सत्यापन के दौरान हुआ है। सूत्रों के अनुसार, महालेखाकार ने हाल में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशनों की जांच की थी। इसमें विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के ब्योरे का राज्य के सरकारी कर्मचारियों की पेंशन के डाटा के साथ मिलान किया गया। इस दौरान जो सामने आया उसे देखकर महालेखाकार कार्यालय के कर्मचारी भी सकते में आ गए। उन्होंने पाया कि कुल 1363 सरकारी पेंशनर ऐसे थे, जिनका आधार कार्ड नंबर, सरकारी पेंशन के रिकार्ड के साथ ही समाज कल्याण की विधवा और वृद्धावस्था पेंशन में भी दर्ज है। बता दें कि राज्य में वर्तमान में वृद्धावस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.