समस्तीपुर, मई 20 -- हसनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले युवको ने एक नावालिग लड़की के साथ मकई के खेत में दुष्कर्म किया। वही इसके बाद इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत हसनपुर थाना में 22 अप्रैल को ही की थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। घटना के लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर पीड़ित पिता थाना का चक्कर लगाने को विवश है। स्थानीय लोगो की माने तो पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद इसका वीडियो वायरल कर दिया गया है। इधर इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...