नई दिल्ली, फरवरी 4 -- राजधानी के रणहौला इलाके, विकास नगर में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई। सड़क पर गिरकर तड़प रहे व्यक्ति की मदद करने की बजाय स्कूटी सवार दो युवक उसकी जेब से फोन लेकर फरार हो गए।समय पर नहीं मिली मदद समय पर मदद न मिलने के कारण व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी जांच के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही मरने वाले व्यक्ति की पहचान की कोशिश जारी है।कई घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली सड़क पर बेसुध पड़े युवक की कई घंटे तक किसी ने मदद नहीं की और न ही पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब आठ बजे इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के चोट के निशान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.