बिजनौर, अप्रैल 7 -- रेहड़। एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा नाबालिग किशोरी को डरा धमकाकर एक साल तक शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी (15 वर्ष) ने एक अधेड़ के विरुद्ध तहरीर देकर एक वर्ष तक उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया हैं। पीड़िता किशोरी का कहना है कि 55 वर्षीय आरोपी का उसके दादा के पास आना जाना था। लगभग एक वर्ष पूर्व आरोपी उसके घर आया और उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह जान से मार देगा। पीड़िता का आरोप है कि वह डरा धमकाकर एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। दो दिन पूर्व पीड़िता किशोरी ने हिम्मत जुटाकर आपबीती परिजनों को सुनाई।...