शाहजहांपुर, मार्च 14 -- सदर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गई छह वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर के एक इलाके में रहने वाली महिला अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। महिला के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है। पास में ही रहने वाली एक शिक्षिका के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी। तब शिक्षिका घर में नहीं थी। शिक्षिका का पिता सत्यवीर सिंह पुत्र चिरांजलाल वहां मौजूद था। उसने छात्रा को पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा डरी-सहमी घर पहुंची। घटना के बाद अपनी मां को पूरी बात बताई। मां ने आरोपी से इस मामले की शिकायत की तो...