रांची, मार्च 28 -- मांडर,प्रतिनिधि। प्रखंड के महुआजाड़ी गांव में शनिवार की सुबह को खेत में काम करती महिला को सांप ने डंस लिया। बताया जाता है कि 48 वर्षीय अंगनी उराईन शनिवार सुबह अपने गेहूं के खेत से घास निकालने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें मांडर रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...