लखनऊ, फरवरी 7 -- बिना पानी के शराब पीने की शर्त लगाना एक मजदूर को भारी पड़ा गया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को दुबग्गा पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शाहपुर भमरौली निवासी कंधई परिवार के साथ रहते है। बड़ा बेटा जितेंद्र (30) पेंटर था। वह शराब पीने का लती था। दोस्त ने बताया कि शुक्रवार को जितेंद्र नशे में दोस्तों के पास आया। वहां किसी दोस्त ने शर्त लगाई कि वह बिना पानी के ही शराब पीकर दिखाए। इसके बाद दोस्तों ने शराब मंगाई। जितेंद्र ने बिना पानी के ही शराब पी ली। कुछ देर वह दोस्तों के साथ वहां बैठा और इसके बाद घर चला गया। घर पर जितेंद्र उल्टियां करने लगा। यह देखकर परिवार के लोगों ने जितेंद्र को घी और अचार खिलाया। इसके बाद भी उसकी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.