नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- फोन आज हमारी रोज की जरूरत बन चुका है और इसे पास रखना भी आम बात है। कुछ लोग फोन को पैंट की जेब में रखते हैं तो कई लोग शर्ट की जेब को सबसे आसान जगह मानते हैं। खासकर बाईं तरफ की जेब दिल के काफी पास होती है, इसलिए कई लोगों को डर रहता है कि फोन की वाइब्रेशन या उससे निकलने वाले सिग्नल हार्टबीट को प्रभावित कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई तरह के दावे देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीर कुब्बा ने इस बारे में जानकारी दी है।क्या शर्ट की जेब में फोन रखने से दिल पर असर पड़ता है? फोन को दिल के पास रखने को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इससे हार्टबीट बदल सकती है। डॉक्टर के अनुसार, आम तौर पर ऐसा होने का कोई पक्का सबूत नहीं है। फोन रेडियोफ्रीक्वेंसी सिग्नल का इस्तेमाल करके नेटव...