नोएडा, जून 2 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। यातायात नियमों की अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन बाइकों पर छह युवक हुड़दंग कर रहे हैं। किसी ने भी शर्ट नहीं पहन रखी और न ही हेलमेट लगा रखा है। करीब 17 सेकेंड के इस वीडियो को सोमवार रात लगभग 11 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक सेक्टर-12/22 चौराहे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। जिस स्थान का वीडियो वायरल हो रहा है, उसके ठीक विपरीत दिशा में पुलिस चौकी है। इसके बावजूद युवकों ने बेखौफ होकर सड़क पर हुड़दंग किया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर चलती कार में किया स्टंट, वीडियो वायरल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क पर शोर करते हुए बाइक चला रहे थे, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। देर रात होने के बावजूद सड़क पर उनकी गतिविधियां लोगों का ध्यान खींच ...