किशनगंज, मार्च 12 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता बुधवार को बहादुरगंज थाना की पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर टेम्पु पर सवार एक दंपत्ति के शरीर से बंधा 22 लीटर विदेशी शराब बरामद कर मौके से आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार करने में सफल रही। बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार बहादुरगंज थाना पुलिस को बंगाल के कानकी से विदेशी शराब की बोतल बांधकर टेम्पु से फारबिसगंज ले जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा दारुल उलूम चौक के पास छापेमारी कर संदिग्ध टेम्पु को रोककर टेम्पु सवार यात्रियों की तलाशी लेने पर एक दंपत्ति के शरीर से बंधा 22 लीटर विदेशी शराब बरामद और जब्त कर मौके से आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया। शरीर में बांधकर बंगाल के रास्ते विदेशी शराब की तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपत्ति का नाम बाबुल साहु और रिंकी देवी निवासी फ...