नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- क्या आपको भी बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है। या, फिर हाथ-पैर अक्सर ठंडे रहते हैं। सर्दियों का मौसम आते ही हीटर के सामने दिन बिताते हैं या रजाई में बैठे रहते हैं। अगर ऐसा है तो ये केवल मौसम की गलती नहीं बल्कि आपके शरीर में हो रही कमियों का भी नतीजा होती है। शरीर में कुछ विटामिनों की कमी की वजह से ही बाकी लोगों की तुलना में आपको ज्यादा ठंड महसूस होती है। आमतौर पर ज्यादा ठंड लगने का कारण रेड ब्लड सेल्स की कमी होती है। जो शरीर के टिश्यूज को ऑक्सीजन पहुंचाती है। पूरे शरीर में कोशिकाओं को हीट देने और शरीर का टेंपरेचर बनाए रखने वाली मेटाबॉलिज्म प्रोसेस के लिए इस ऑक्सीजन की जरूरत होती है। लेकिन जब शरीर में विटामिन की कमी होती है तो ये शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम हो जाते हैं। जिसकी वजह से आपको बाकी लोगों की तुलन...