फतेहपुर, मई 11 -- खागा,संवाददाता। धर्ममंगदपुर नरवा गांव में शनिवार रात हुए हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में परिजनों ने गोली मारकर हत्या किए जाने की बात पूरी तरह खारिज हो गई है। मृतक फूल सिंह के शरीर पर 26 जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार किसान की मौत गोली से नहीं बल्कि बेरहमी से की गई पिटाई और धारदार हथियार के वार से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक फूल सिंह के सिर, सीने, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। शरीर पर 26 चोटों के निशान यह बयां कर रहे हैं कि हमलावरों ने कितनी क्रूरता से उन्हें पीटा होगा। यह भी पढ़ें- पान मसाला उधार नहीं देने पर दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या धारदार हथियार के प्रयोग की बात भी सामने आई है जिससे हाथ, पैर और अन्य अंगों पर वार किए गए। हालांकि च...