शरीर पर धूल-पसीना न होने से हुआ शक, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पकड़ा 'मुन्नाभाई'
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती के लिए वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस एकेडमी में चल रहे फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां एक ऐसे उम्मीदवार को गिरफ्तार किया है, जिसने बॉलीवुड फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की तर्ज पर अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति से फिजिकल टेस्ट (दौड़ और कूद) पास करवाया था। आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत स्थित सिलाना गांव के रहने वाले 19 वर्षीय अक्षत के रूप में हुई है।शरीर पर धूल-पसीना न होने से हुआ शक पुलिस के मुताबिक, 1600 मीटर की दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी कड़ी शारीरिक परीक्षा के बाद अक्षत लंबाई और सीने के माप के लिए कतार में संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। अधिकारियों ने गौर किया कि इतनी कड़ी मशक्कत के बावजूद उसके शरीर पर न तो पसीना था और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.