सिद्धार्थ, मार्च 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शरीर पर दाग-धब्बा, सुन्न के निशान, नसों में सूजन कुष्ठ रोग के लक्षण हैं। इस तरह की शरीर पर निशान होने पर बिना देर किए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लें। विभाग के सभी सीएचसी-पीएचसी पर बीमारी के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इलाज न कराने पर समस्याएं बढ़ेंगी और मरीज परेशान होंगे।जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. शेषभान गौतम ने बताया कि कुष्ठ बीमारी बड़ी ही साइलेंट तरीके से शरीर में आती है। यह बीमारी काफी समय तक पता नहीं चलता है। बीमारी की दिक्कत होने पर भी लोग समस्या को लेकर लापरवाह बने रहते हैं, जबकि यह बीमारी कुष्ठ रोग के अंतर्गत आता है। वह बताते हैं कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर कुष्ठ रोग के लक्षण के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। बीमारी की जांच कराने पर ही रोग की पुष्टि हो पाती है। ऐसे में अगर ...