शरीर को तोड़ने वाले बुखार से युवा परेशान
बागपत, जून 14 -- बड़ौत। वायरल फ्लू का इस समय कहर चल रहा है। शरीरतोड़ बुखार फैल चुका है। अब टाइफाइड की रफ्तार भी बढ़ रही है। अस्पतालों में ओपीडी में बुखार के साथ यही मरीज सबसे ज्यादा हैं। युवा वर्ग इससे सबसे अधिक परेशान हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि वायरल में दो से तीन दिनों तक तेज बुखार आ रहा है। आमतौर पर यह 102 या इससे ऊपर रहता है। शरीर को बुरी तरह तोड़ रहा है। यानि भयंकर शरीर दर्द हो रहा है। बुखार उतरने पर जांच कराई जा रही है, इसमें 10 में से औसतन एक मरीज को टाइफाइड निकल रहा है। इसमें बच्चों और युवाओं की तादाद सबसे ज्यादा है। आमतौर पर 12 से 25 साल तक के किशोर और युवा सर्वाधिक चपेट में आ रहे हैं। इसके पीछे गंदा पानी सबसे बड़ा कारण है। कहीं भी पानी पी लेना, खाद्य सामग्री पर गंदा पानी गिरने से टाइफाइड हो रहा है।
टाइफाइड का कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.