नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- शरीर को समझना जरूरी है क्योंकि हमारा शरीर ही हमारे जीवन का आधार है। इसे समझने से हम अपने स्वास्थ्य और लाइफस्टा के बारे में बेहतर फैसले ले सकते हैं। बहुत से लोग अपनी बॉडी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और फिर बाद में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर पर ध्यान ना देने वाले लोग अकसर बॉडी पर अपना कंट्रोल खो देते हैं और ऐसे में कई बार कुछ लोग अपने इमोशन पर भी काबू नहीं कर पाते हैं। ऐसे में खुद के शरीर को कंट्रोल करने के यहां हम 7 आसान तरीके बता रहे हैं जो थोड़े अजीब लग सकते हैं लेकिन आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। जब आप शरीर पर कंट्रोल करने में सफल हो जाते हैं तो अपनी इच्छाओं और भावनाओं को समझकर सही फैसला ले पाते हैं और शरीर में होने वाले सामान्य और असामान्य बदलावों को पहचानना आसान होता है। जा...