रुडकी, सितम्बर 11 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। आईआईटी के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएनएसटी) मोहाली के सहयोग से एक स्मार्ट और स्व-संचालित इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज विकसित किया है। दावा किया कि यह बैंडेज शरीर की प्राकृतिक गतिविधियों से ऊर्जा प्राप्त कर विद्युत संकेत पैदा करता है, जो घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करने में सहायक हो सकते हैं। इसके लिए बैटरी, तार या किसी बाहरी ऊर्जा स्रोत की आवश्यकता नहीं होती। यह भी पढ़ें- रुड़की में शरीर की हर गतिविधि से ऊर्जा लेकर घाव भरने में मदद करेगा स्मार्ट बैंडेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...