अररिया, अप्रैल 3 -- बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून ) की तैयारियों के तहत वाहिनी मुख्यालय स्थित पीटी ग्राउंड में चला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद सूक्ष्म व्यायाम (वार्म-अप), प्राणायाम और विभिन्न योग आसनों ताड़ासन, वज्रासन व भुजंगासन का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक लचीलापन, मानसिक शांति और सामुदायिक एकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर संयुक्त अस्पताल बथनाहा के कमांडेंट चिकित्सा निवास गोंडा, कमांडेंट डॉ. दीपक प्रसाद, द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. वी. चकमा, 56वीं वाहिनी के उप-कमांडेंट हर्षित कुमावत एवं मदन मोहन भट्ट सहित अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्या...