मुरादाबाद, मई 7 -- पुलिस कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरीफ़नगर में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस मौके पर अतिक्रमण करने वालों का चालान भी किया गया। गुरुवार को ग्राम शरीफनगर में अतिक्रमण के खिलाफ स्योहारा- ठाकुरद्वारा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमणकारी दुकानदारों का पुलिस ने चालान किया गया और आगे से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। कोतवाली ठाकुरद्वारा पुलिस टीम ने शरीफनगर में मो इरफान पुत्र इस्लामुद्दीन, मो जीशान पुत्र रईस अहमद, हरीश पुत्र महावीर, नेमपाल पुत्र चिरंजीलाल, पीयूष चौहान पुत्र राकेश कुमार, वंश पुत्र राजकुमार, मो शादाब पुत्र इस्माइल, मो इस्माइल पुर अ अज़ीज़, जहांगीर पुत्र अल्लादिया, रईस पुत्र अली हुसैन आदि के चालान किया। पुलिस की कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...