मुरादाबाद, मार्च 20 -- क्षेत्र के ग्राम मुनीमपुर में स्थित चांदनी मस्जिद में हाफिज मोहम्मद इलियास के द्वारा कुरान सुनाया जा रहा था। गुरुवार की रात्रि को तरावीह में कुरान मुकम्मल हुआ। कुरान मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में उपस्थित सभी नमाजियों ने सामूहिक रूप से हाफिज मोहम्मद इलियास का अनुसरण करते हुए मुल्क और दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। कुरान मुकम्मल होने की खुशी में सभी को मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर मस्जिद में मोहम्मद इसरार, मोहम्मद उमर, आबिद हुसैन, लियाकत हुसैन, मोहम्मद यासीन, जुल्फिकार अली, मेहर आलम, मोहम्मद सुभान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...