मुरादाबाद, मार्च 21 -- क्षेत्र में शनिवार को नगर में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों का तांता लग गया। हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज अदा की, जिससे पूरा माहौल भक्ति और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया। नमाज मुकम्मल होने के बाद हर तरफ ईद मुबारक की गूंज सुनाई दी और लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर देश में अमन चैन और खुशहाली के लिए हजारों लोगों ने हाथ उठाकर दुआएं मांगी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...