कटिहार, जनवरी 23 -- कटिहार, एक संवाददाता डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। न्यायालय के इस आदेश को सख्ती से लाने के लिए डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी शिखर चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया है। अभी सरस्वती पूजा शुरू नहीं हुआ है। मगर डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सहायक थानाध्यक्ष कुमार विकास कुमार ने सूचना पर थाना क्षेत्र के शरीफगंज से एक डीजे को गुरुवार को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...