हजारीबाग, मई 25 -- इचाक प्रतिनिधि। बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। सोमवार को हुई बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह अंचल अधिकारी संतोष कुमार और संचालन थाना प्रभारी गौतम कुमार ने किया बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों तथा दलों के नेता और मीडिया कर्मी शामिल हुए। बैठक में बकरीद त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही शरारती तत्वों और अपराधियों के गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि त्यौहार में हुड़दंग मचाने वाले तथा कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद की त्यौहार को मनाए थाना प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि शराब जुआ नशा खुरानी तथा अवैध कार...