काशीपुर, मार्च 19 -- बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को केलाखेड़ा थाना प्रांगण में अमन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें ईद को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसओ धर्मवीर सोलंकी ने कहा कि ईद की नमाज ईदगाह में ही पढ़ी जाएगी, नमाजियों की तादात ज्यादा होने पर नमाजी नमाज नगर के मस्जिदों में पढ़ेंगे, किसी भी सार्वजनिक उपयोग वाली जगह पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी, इसके अतिरिक्त किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा कोई भ्रामक पोस्ट या वीडियो सोशल मीडिया पर न डाले। कहा कि यदि फिर दभी ऐसा किसी ने किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद फत्र्याल, जामा मस्जिद के सदर अमानत खा, नक्शे अली, इमाम नजाकत अली, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सफी अंसारी, पूर्व अध्यक्ष अकरम खा, सभासद इशरत अली, ग्राम प्रधान टांडा आजम लवकुश शर्मा, भाजपा...