पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। होली शुरू होने से पूर्व ही खुराफातियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खुराफात करना शुरू कर दी है। शहर से सटे पुरानी पीलीभीत में सोमवार शाम को शरारती तत्वों ने लगाई गई होलिका में आग लगा दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शरारती तत्व के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी पीलीभीत गांव में परंपरागत स्थान पर होली रखी हुई थी। सोमवार शाम को किसी अज्ञात युवक ने होली में आग लगा दी। जिस कारण होली धूं धूं कर जलने लगी। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। किसी ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.