सोनभद्र, अगस्त 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में रविवार सुबह डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने प्रतिमा से सिर गायब देखकर नाराजगी जताई और घटना पर विरोध दर्ज कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया जा सका। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए पुलिस की ओर से वाराणसी से डा. आंबेडकर की नई प्र...