भागलपुर, अप्रैल 30 -- सन्हौला, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र स्थित ननोखर गांव में मंगलवार की रात एक लकड़ी की दुकान में शरारती तत्वों ने उत्पात मचाया है। पीड़ित अम्बिका शर्मा ने सन्हौला थाना में लिखित आवेदन दिया है। बताया कि दुकान में लकड़ी से बने विभिन्न प्रकार के कीमती फर्नीचर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। अम्बिका ने बताया कि उसके पुराने घर पर भी कुछ दिन पहले शरारती तत्वों ने उत्पात मचाया था। लगातार दूसरी बार इस तरह की घटना होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। इस बाबत सन्हौला थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...