रामगढ़, अप्रैल 21 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू-खलारी रोड स्थित संजू पेट्रोल पंप समीप एक गुमटी को कुछ शरारती तत्वों ने सोमवार देर रात आग के हवाले कर दिया। जिससे गुमटी के अंदर रखे लगभग लाख रुपए का समान जल कर राख हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही गुमटी के मालिक सांकुल गाव निवासी मुरली राम तुरंत उक्त स्थल पर पंहुचे। आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया गया। तब तक गुमटी में आग काफी लग चुकी थी। वहीं मुरली राम ने बताया कि कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने गुमटी को आग लगाई गई है। जिससे 80 से 90 हजार का नुकसान हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि गुमटीनुमा दुकान में लोन लेकर पूंजी का निवेश किए थे। मुरली राम गंभीर रूप से बीमार हैं। इस गुमटी के माध्यम से अपने बीमारी का ईलाज और परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे थे। इस संबंध में मुरली राम ने पतरातू थाना में आवेदन दिया...