गया, मई 31 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को आईएमए गया शाखा और ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. एम. ई. हक ने कहा कि तंबाकू शराब से भी अधिक खतरनाक है और इसके सेवन से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि तंबाकू में चार हजार से अधिक हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हैं। जागरूकता रैली आईएमए हॉल से शुरू होकर गेवाल बिगहा बस स्टैंड, जयप्रकाश झरना होते हुए गांधी मैदान पहुंची। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू त्यागने की शपथ वहां उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। रैली को संबो...