जहानाबाद, जून 10 -- करपी, निज संवाददाता। करपी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब सेवन के एक आरोपी तथा न्यायालय से निर्गत वारंट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब सेवन के आरोपित रोहाई गाव निवासी सदानंद सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के आलोक में ओरानी गांव निवासी नागवत बिंद को गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- शराब सेवन के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्...