जहानाबाद, मार्च 30 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की बंभई पंचायत के मुखिया मंटू पटेल को शराब सेवन के आरोप में उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रविवार की रात करीब 8 बजे शहर तेलपा के समीप की गई। उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उत्पाद विभाग की टीम शहर तेलपा क्षेत्र में शराब सेवन करने वालों एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखिया मंटू पटेल को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर जांच की गई। जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होते हीं उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सोमवार को उन्हें अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। उत्पाद विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.