कटिहार, मार्च 24 -- डंडखोरा। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब सेवन को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए संध्या गश्ती के दौरान तीन शराबियों गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गश्ती टीम के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना क्षेत्र तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा जांच के उपरांत सभी शराब का सेवन पाया गया ।मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है और इसके उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई क...