अमरोहा, मार्च 12 -- हसनपुर, संवाददाता। शराब के ठेके से लौट रहे सेल्समैन को रास्ते में रोक कर मंगलवार रात अज्ञात तीन लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। सेल्समैन गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कातिलाना हमला करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। देर रात अमित कुमार आनंद ने मौका मुआयना भी किया।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव करनखाल में नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी विवेक गुप्ता की ठेका देशी शराब की दुकान है। इस पर उनके मोहल्ले का भरत कुमार पुत्र भूकनदास सेल्समैन का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे ठेका बंद कर वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। शहर से करीब एक किमी पूर्व पर कोल्हू वाली पुलिया के पास अज्ञात तीन युवकों ने उसे रो...