सीतापुर, मई 13 -- सीतापुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर के सेमरहन में मंगलवार देर रात बदमाशों ने शराब सेल्समैन को गोली मारकर 40 रुपये लूट लिये। सेल्समैन के पैर में गोली लगी है। इसके बाद बदमाश भाग निकले। लूट की सूचना पर एसपी अंकुर अग्रवाल व एएसपी दुर्गेश सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घायल सेल्समैन का सीएचसी ऐलिया में इलाल चल रहा है। पिपरी कला निवासी दिनेश सेमरहन स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि दिनेश मंगलवार रात करीब 10: 15 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा रहा था। यह भी पढ़ें- गरैया चौक पर युवक को गोली मारी, घायल वह दुकान से कुछ दूर आगे बढ़ा ही था तभी पहले से ही सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों ने बाइक रुकवा ली। बाइक रोकते ही बदमाशों ने दिनेश को गालियां ...