आरा, मार्च 28 -- बिहिया। निज संवाददाता बहोरनपुर थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान बाइक पर लादकर ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र सोनू कुमार यादव है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त तस्कर यूपी से गंगा नदी के रास्ते शराब लेकर बिहार आ रहा था। पुलिस ने तस्कर को पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप मोड़ के पास से धर दबोचा। तस्कर के पास से पुलिस ने झोले में रखी 180 एमएल की मात्रा वाली 82 पैकेट टेट्रा पैक शराब जब्त की है। पुलिस ने बाइक और शराब जब्त करते हुए पकड़े गये तस्कर से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.