कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर देहात। रनियां पुलिस ने रायपुर के पास रविवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार गुलशन पुत्र बृजकिशोर निवासी कैथावा थाना बेला औरैया के अलावा अमन सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना चौबेपुर कानपुर नगर को पांच पेटी शराब कुछ 225 पौवा बरामद कर ली। इंस्पेक्टर रनियां शिव नारायण सिंह ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 25,000 रुपये है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...