मोतिहारी, मार्च 12 -- मधुबन। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने गुरुवार को एएलटीएफ के साथ छापेमारी कर माड़ीपुर टोला नगरगांवा ग्राम के पास से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से व माड़ीपुर भदोई चौक के पास से आठ सौ लीटर अर्द्ध निर्मित कच्चा शराब (पॉश) विनष्ट किया है। साथ ही पुलिस ने 48 लीटर देसी चुलाई शराब सहित शराब तस्कर की एक हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर भागने में सफल रहा है। दोनों शराब तस्करों की पहचान कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...